Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुलतानपुर। अखंडनगर ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय पाराबासूपुर में सेवानिवृत्त
सुलतानपुर। अखंडनगर ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय पाराबासूपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद एवं मूलचन्द त्रिपाठी को सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राम बहादुर वर्मा ने दोनों शिक्षकों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा कर युवा शिक्षकों को अनुशासन व समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक संदीप सिंह के नेतृत्व में हुआ तथा संचालन इन्द्रेश कुमार यादव ने किया।
0 likes
0 comments0 shares