Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सरयू नदी में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी गोरखपुर

सरयू नदी में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी गोरखपुर

सरयू नदी में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल क्षेत्र अंतर्गत बेलघाट थाना क्षेत्र के कमरिया घाट स्थित सरयू नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकुलिया डाड़ निवासी नवीमोहम्मद पुत्र बिस्मिल्लाह पिछले चार-पांच दिनों से लापता था। परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी तथा कुछ समय से उसकी तबीयत भी खराब चल रही थी। घर से अचानक गायब होने के बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। बड़े भाई रफी मोहम्मद ने रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार सुबह कमरिया घाट स्थित सरयू नदी में लोगों ने एक शव उतराता हुआ देखा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तत्काल बेलघाट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बेलघाट थाना सेभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर बेलघाट थाने लाई, जहां परिजनों द्वारा शव की पहचान नवी मोहम्मद के रूप में की गई। बड़े भाई रफी मोहम्मद की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के पांच बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नदीम लगभग 18 वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा सुल्तान की उम्र करीब 6 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी खजनी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्टक्ष कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

0 likes
0 comments0 shares