निर्माण पब्लिक स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्,तिरंगे को सलामी के साथ दिखा
निर्माण पब्लिक स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्,तिरंगे को सलामी के साथ दिखा देशभक्ति का जज्बा सुल्तानपुर।निर्माण पब्लिक स्कूल अलीगंज बाजार में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जज्बा चरम पर नजर आया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा रहा। प्रबंधक राजेश दूबे ‘निर्माण’ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तिरंगे को सलामी और राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति से सराबोर हो गया।कक्षा पीजी से आठवीं तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत,जोशीले भाषण,कविताओं,नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बच्चों की दमदार प्रस्तुतियों पर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।अभिभावक भी बच्चों की प्रतिभा देखकर भावविभोर नजर आए।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए देशप्रेम,एकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया।अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना की।इस मौके पर डायरेक्टर अजय दूबे, प्रधानाचार्य फैजान अहमद अंसारी, सीनियर इंचार्ज लाल सागर, जूनियर इंचार्ज प्रियंका खत्री, प्रोग्राम इंचार्ज वंदना समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।