Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२६ दिन पहले

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक सरसई राठ में दीक्षांत समारोह व मॉडल प्रदर्शनी आयोजित

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक सरसई राठ में दीक्षांत समारोह व मॉडल प्रदर्शनी आयोजित

राठ (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलीटेक्निक सरसई, राठ में दीक्षांत समारोह–2026 एवं मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती संतराम राजपूत एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सोनी उर्फ भोले सोनी द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने अपने राजनीतिक जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर उज्ज्वल भविष्य गढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि बृजेन्द्र सोनी ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन प्रसंगों से विद्यार्थियों को प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सत्र 2024–25 के संस्था टॉपर एवं विद्युत अभियंत्रण विभाग के टॉपर आसिफ अली तथा केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के टॉपर अभिषेक को गोल्ड मेडल, शील्ड एवं डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्था के प्रभारी प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने प्रथम वर्ष में 46 क्रेडिट के साथ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए तथा स्वामी विवेकानंद के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा एवं श्रीमती प्रियंका सेंगर ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के समापन अवसर पर विद्युत अभियंत्रण विभागाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय ने उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अमर सिंह राजपूत बाबा जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी सहित अनेक समाजसेवी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। वहीं संस्था के डॉ. वंदना गुप्ता, मुकेश कुमार, यशवंत यादव, शोभित दीक्षित, नितिन कुमार, लेखाधिकारी प्रवीण कुमार, कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता (अंग्रेज़ी) रोहित कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर हरिओम साहू, राम लखन, गौरव कुमार, मनोज साहू, उपेन्द्र कुमार सहित समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

1900 likes
0 comments0 shares