बांसगांव क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है, जिसने पूरे

बांसगांव क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है, जिसने पूरे पत्रकार जगत को शोक की लहर में डुबो दिया है आदरणीय बांसगांव संदेश न्यूज़ के संपादक श्री नीतीश कुमार सिंह जी के पूज्य पिताजी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि क्षेत्रीय समाज और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है। हर कोई इस अपूरणीय क्षति से व्यथित है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व प्रेस क्लब के सदस्य स्वर्गीय अग्निवेश सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में था। इसी दुखद आघात को सहन न कर पाने के कारण श्री नीतीश कुमार सिंह जी के पिताजी का भी निधन हो गया। इस प्रकार एक ही परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अपील: मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र निवेदन करता हूं कि यह घटना उनके गृह जनपद में हुई एक अत्यंत निंदनीय घटना है, जिसे गंभीरता से संज्ञान में लिया जाए। दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पत्रकार समाज स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके। श्रद्धांजलि: ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उन्हें शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।