Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१४ दिन पहले

अनिमेष जैन को मिली पीएचडी उपाधि

अनिमेष जैन  को मिली पीएचडी उपाधि

अनिमेष जैन को मिली पीएचडी उपाधि ब्रह्मपुर गोरखपुर। प्रताप नारायण सिंह इंटर कॉलेज, बरही सोनबरसा गोरखपुर के शिक्षक एवं गाजीपुर जनपद के डारीडीह गांव निवासी अनिमेष जैन (पुत्र श्रीसेवक मसीह जैन) को पीएचडी उपाधि प्राप्त हुई है। उन्होंने ‘शीतयुद्ध के पश्चात हिंद महासागर में महाशक्तियां और भारत की स्थिति : 1990 से वर्तमान तक’ विषय पर सेंट एंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर से राजनीति विज्ञान में शोध कार्य पूरा किया। यह शोध कार्य विभागाध्यक्ष प्रो. गौरव कुमार श्रीवास्तव के सफल निर्देशन में संपन्न हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर प्रो. विनायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. रुसी राम महानंदा, प्रो. विनिता पाठक, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. मुहम्मद आबिद अंसारी, डॉ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. माधव प्रसाद पांडेय, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. यादवेंद्र आर्या, पूनित आर्या, प्रेम कुमार, विकास सिंह सहित अनेक शिक्षकों व शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

700 likes
0 comments1 shares