Bansgaon Sandesh
Login
Minhajalisiddiqui Ali
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

भाजपा की पदयात्रा में दिखी मुस्लिम समुदाय की भागीदारी, मदरसों के छात्र भी हुए शामिल

भाजपा की पदयात्रा में दिखी मुस्लिम समुदाय की भागीदारी, मदरसों के छात्र भी हुए शामिल

गोरखपुर। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और मदरसों के छात्रों ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय की बड़ी संख्या में मौजूदगी चर्चा का केंद्र रही। कुछ लोगों ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताई। उन्होंने पिछली सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार की कानून-व्यवस्था को बेहतर बताया। हालांकि, कई छात्र और लोग कैमरे के सामने बोलने से बचते नजर आए, जबकि कुछ ने अपना चेहरा भी ढक लिया।

0 likes
0 comments0 shares