Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

आंधी की चपेट में तीन घायल एक गंभीर लखनऊ रिफर पेड़, छप्पर,

आंधी की चपेट में तीन घायल एक गंभीर लखनऊ रिफर पेड़, छप्पर, टिन शेड, पानी की टंकी उड़ी, दीवार ढही लाखों का नुकसान सुलतानपुर। सदर तहसील के पलहीपुर (लाला का पुरवा में )रविवार सुबह आई तेज आंधी में गौशाला में ईंट गिरने से दम्पत्ति सहित तीन घायल हो गये। जिनमे से गंभीर चोट के कारण एक को लखनऊ रिफर कर दिया गया उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गया है। तेज हवा से दर्जनों पेड़ गिर गए टिन चद्दर, पानी की टंकी व छप्पर उड़ गए दीवाल गिर गई। बिजली का खम्भा टूट गया। ज़ब आंधी आई तो रामकुमार पांडे व उनकी पत्नी गौशाला में थे तेज हवा से टिन शेड पर रखी इंटें उनके ऊपर गिर गई। राम कुमार का सर फट गया उनकी पत्नी के कमर व पैर में चोट आई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर ले गए. जहाँ हालत गंभीर देख़ राम कुमार को लखनऊ रिफर कर दिया गया. उनकी पत्नी को भर्ती कर लिया गया। चिंतामणि पाल का छप्पर ढह गया जिसमें दब जाने से उनके कंधे व पीठ में चोटे आई। अमर पाल कमला पांडे, राजेश श्रीवास्तव के घर व सरिया की टिन शेड व छप्पर उड़ गया। सिंटू बरनवाल की पानी टंकी उड़कर दूर जा गिरी। वीरेंद्र कुमार की टंकी फट गई। सुमित श्रीवास्तव,जीतेन्द्र श्रीवास्तव, शीतला यादव राजेश श्रीवास्तव की बाग के कई पेड़ कट कर उड़कर टूट गए. लालजी यादव के घर केपास सड़क किनारे बिजली का खम्भा टूट गया। दातादीन शर्मा की दीवार ढह गई है। आंधी पानी के बाद से बिजली आपूर्ति बन्द है। आम की फ़सल को काफ़ी नुकसान हुआ है। खेतोँ में पानी भर गया है।

0 likes
0 comments0 shares