सुलतानपुर संवाददाता राहुल कुमार सिंह कादीपुर सुलतानपुर कादीपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग

सुलतानपुर कादीपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना कादीपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त मूलचन्द निषाद उर्फ बम्बू पुत्र रामनेवाज,निवासी अरजानीपुर थाना कादीपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में पूर्व से एफआईआर दर्ज थी। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद किए। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर,उपनिरीक्षक रामेन्द्र वर्मा,कांस्टेबल सूरज कुमार एवं कांस्टेबल चन्दन कुमार शामिल रहे।वहीं दूसरी ओर,थाना कादीपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में वांछित अभियुक्त रंजेश कुमार सिंह पुत्र स्व.वंश गोपाल सिंह निवासी बेरामारुफपुर को भी गिरफ्तार किया। कोतवाल श्याम सुन्दर ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस के अंतर्गत मामला पूर्व से पंजीकृत था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।