पक्की छत मिली तो खिले पूजा के चेहरे, प्रधानमंत्री आवास ने बदली

पक्की छत मिली तो खिले पूजा के चेहरे, प्रधानमंत्री आवास ने बदली जिंदगी। देवरिया 29 सितंबर नगर पंचायत बैतालपुर निवासी पूजा पत्नी पन्नेलाल बताती हैं कि पहले उनके पास रहने के लिए पक्का आवास नहीं था। मिट्टी से बने कच्चे घर पर पालीथीन डालकर परिवार के साथ जीवन गुजारना पड़ता था। बरसात के दिनों में घर में पानी टपकने से बच्चों समेत पूरे परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। पूजा बताती हैं कि जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बारे में जानकारी मिली तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), देवरिया के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आवेदन कराया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें स्वीकृति पत्र मिला और आवास निर्माण के लिए पहली किश्त की धनराशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहली, दूसरी और तीसरी किश्त की धनराशि समय-समय पर उनके खाते में उपलब्ध कराई गई। इससे उनके आवास का निर्माण पूरा हो सका। आज उनके पास अपना पक्का मकान है और परिवार सुरक्षित छत के नीचे रह रहा है। पूजा ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि पक्के आवास का सपना पूरा होने से उन्हें बेहद खुशी है और इसके लिए वह सरकार का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करती हैं।