Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३० मिनट पहले

संगठन मजबूती पर जोर, पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न

संगठन मजबूती पर जोर, पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न

चौरी चौरा गोरखपुर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई चौरी चौरा की मार्च माह की मासिक बैठक मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सुमेर पाण्डे उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नियमित उपस्थिति और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सुमेर पाण्डेय, महेश पासवान, धर्मेंद्र पटवा, रामसेवक पासवान, विकास राव, जमीर अंसारी, योगेंद्र यादव, अमित दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, केश्वर गोंड, ओम प्रकाश यादव, वसीमउलहक, अजय यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares