Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

सड़क हादसा में दो की मौत गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र में

सड़क हादसा में दो की मौत गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र में

सड़क हादसा में दो की मौत गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र में सोमवार को दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। सुबह करीब साढे चार बजे कहला ओवरब्रिज पर खड़ी खराब ट्रालर से बड़हलंज से गोरखपुर की तरफ जा रही सरिया लदी ट्रालर पीछे से भिड़ गयी। भीषण दुर्घटना में ट्रालर चला रहा प्रतापगढ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के अमीशंकरपुर गांव निवासी 34 वर्षीय सद्दीक खान पुत्र हबीबुल्लाह खान की मौत हो गयी। दुर्घटना में केबिन में फंसे चालक का शव को निकालने केलिए जेसीबी बुलानी पड़ी। दूसरी घटना रावतपार चौराहे के समीप रावतपार असवनपार संपर्क मार्ग पर बालू लदी ट्राली से हुई जिसमें गगहा क्षेत्र के भेड़ी गांव से बहन के घर से लौट रहे बाईक सवार इसी थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी 35 वर्षीय बलवंत पुत्र अगनू की बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली की से कुचलकर मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस दोनो शव को पीएम के लिए भेज दिया।

0 likes
0 comments1 shares