Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १७ घंटे पहले

अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने कोयला लोड ट्रक में पीछे से भिड़ा हाइवा चालक बाल बाल बचा

अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने कोयला लोड ट्रक में पीछे से भिड़ा हाइवा चालक बाल बाल बचा

अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने कोयला लोड ट्रक में पीछे से भिड़ा हाइवा, चालक बाल-बाल बचा ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; डिवाइडर कटिंग पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी डाला (सोनभद्र)। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के शहीद स्थल के आगे वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे कोयला लोड ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हाइवा का अगला केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक अरुण कुमार भारती बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार, रेणुकूट की ओर से कोयला लोड ट्रक आ रहा था। अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने डिवाइडर कटिंग से ट्रक चालक ने अचानक दाहिनी तरफ पार्किंग में जाने के लिए वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा चालक ने अचानक ब्रेक और हैंडब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक फेल होने के कारण हाइवा ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक अरुण कुमार भारती निवासी चपकी, बीजपुर को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के घंटों बाद डाला पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। डिवाइडर कटिंग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने स्थित डिवाइडर कटिंग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि यह स्थान सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यहां से भारी वाहनों का लगातार पार्किंग में आना-जाना लगा रहता है, लेकिन न तो अल्ट्राटेक प्रबंधन की ओर से कोई सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया है और न ही पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने और पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन और अल्ट्राटेक प्रबंधन से मांग की है कि दुर्घटना संभावित डिवाइडर कटिंग पर तत्काल सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा स

0 likes
0 comments0 shares