आदर्श ग्राम पंचायत बारिगाँव में विकास की बयार: प्रधान बलवंत सिंह का पंचवर्षीय कार्यकाल क्षेत्र में बना मिसाल

महादेवा आदर्श ग्राम पंचायत बारिगाँव के लोकप्रिय प्रधान श्री बलवंत सिंह जी ने। अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने ग्राम पंचायत के कायाकल्प के लिए जो ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उसकी गूँज अब पूरे क्षेत्र में सुनाई दे रही है।बलवंत सिंह जी ने अपने कार्यकाल के दौरान राजनीति से ऊपर उठकर गाँव के हर कोने तक विकास की रोशनी पहुँचाने का काम किया है। उन्होंने न केवल बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया, बल्कि गाँव को एक 'आदर्श ग्राम' के रूप में स्थापित कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पक्की सड़कें, शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में ग्राम पंचायत में जो पुख्ता व्यवस्थाएँ की गई हैं, वह वाकई काबिलेतारीफ हैं। गाँव के लोगों का कहना है कि प्रधान जी ने हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका स्थायी समाधान निकाला।अगल-बगल के गाँवों के प्रधानों के लिए बने प्रेरणास्रोतबारिगाँव में हुए चौतरफा विकास को देखकर अब आस-पास की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि भी इसकी चर्चा कर रहे हैं। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का मानना है कि अन्य गाँवों के नवनिर्वाचित और वर्तमान प्रधानों को श्री बलवंत सिंह के कार्य करने के तरीके, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल प्रबंधन से सीख लेनी चाहिए। एक जनप्रतिनिधि अपने सीमित संसाधनों में भी अगर चाहे तो इच्छाशक्ति के दम पर पूरे गाँव की तस्वीर बदल सकता है, बारिगाँव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।हाल ही में गाँव के गणमान्य नागरिकों और युवाओं के साथ हुई एक बैठक के दौरान प्रधान जी के कार्यों की जमकर सराहना की गई। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुलभ बनाकर प्रधान जी ने जनता का दिल जीत लिया उनके इस बेहतरीन पंचवर्षीय कार्यकाल को क्षेत्र के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में याद रखा जाएगा।