Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सर्पदंश से युवक की मौत सूचना मिलते ही परिजनों में मचा चीख
सर्पदंश से युवक की मौत सूचना मिलते ही परिजनों में मचा चीख पुकार *करौंदीकलां,सुल्तानपुर।* थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी 39 वर्ष सेखई पुत्र राम अचल की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। (प्रधान) अनवर अली ने बताया कि युवक को सर्प ने डस लिया,जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने लोगों से सावधानी बरतने और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की है।
0 likes
0 comments0 shares