सुलतानपुर साइबर ठगों ने भाजपा के विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह
सुलतानपुर साइबर ठगों ने भाजपा के विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह को फोन कर खुद को एटीएस क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताते हुए डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी।करीब डेढ़ घंटे तक कॉल कर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की गई।मामले में एमएलसी ने साइबर क्राइम ब्रांच में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 2 मार्च को दोपहर 12:22 बजे से 1:39 बजे के बीच अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल आए।कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एटीएस अधिकारी बताते हुए गंभीर मामलों में फंसाने और तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी।बातचीत के दौरान डिजिटल अरेस्ट का हवाला देकर डराने और पूछताछ के नाम पर लंबी बातचीत की गई।उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।साइबर क्राइम ब्रांच ने तहरीर के आधार पर कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।