Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

सहजनवा में बकरीद पर पुलिस अलर्ट थाना अध्यक्ष ने संभाली मोर्चा। सहजनवा

सहजनवा में बकरीद पर पुलिस अलर्ट थाना अध्यक्ष ने संभाली मोर्चा। सहजनवा

सहजनवा में बकरीद पर पुलिस अलर्ट थाना अध्यक्ष ने संभाली मोर्चा। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा थाने अंतर्गत ईद- उल उजहा बकरीद के पावन पर्व पर शांति सौभाग्य और कानून व्यवस्था शांति बनाए रखने के लिए सहजनवा हरपुर बुदहट और गीडा थाना क्षेत्र की पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रही है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में चका चौद सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दिए हैं ।थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न काराना पुलिस की सर्वोत्तम प्राथमिकता है ।इसके लिए संवेदनशीलता स्थान ,प्रमुख स्थान ,चौराहा ,बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस की ग्रस्त निरंतर बढ़ा दी गई है ।सादे वेस में भी जवानों को तैनात किया गया है ताकि हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है ।किसी भी प्रकार की अफवाह अव्यवस्था अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी मुश्तैद के साथ तैनात है ।प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार सामाजिक वातावरण बिगाड़ने की कोशिश करने वाले या माहौल खराब करने वाले को अराजक तत्वों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र नगर मस्जिदों को धर्म गुरुओं और शांति समितियां के सदस्यों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की है साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाई जाय और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाय।सहजनवा पुलिस हर नागरिक को सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है ।त्यौहार का उल्लास बना रहे।इसके लिए पुलिस को हमेशा सतर्क कर दिया गया है।

0 likes
0 comments0 shares