सुखदेव किसान महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

सुखदेव किसान महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गाजीपुर। जनपद के फूलपुर-बूढ़ानपुर स्थित सुखदेव किसान महाविद्यालय में दिनांक 18 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सूर्यनाथ सिंह यादव एवं डॉ. आराधना सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी (प्राचार्य, महंत पवहारी बालकृष्ण जी महाराज पीजी कॉलेज, हथियाराम) तथा विशिष्ट अतिथि समाज सेविका खुशबू गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन हेमंत सिंह द्वारा किया गया।समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं महाविद्यालय के प्रबंधक भूलन सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात परंपरा के अनुसार अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।मुख्य अतिथि डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में छात्राओं को जीवन में आदर्श स्थापित करने तथा समाज में सार्थक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी एक सप्ताह तक चलने वाले विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा भी विस्तार से सभी के समक्ष रखी गई।उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस प्रकार एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।