Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के जनरेटर के 13 पार्ट

चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के जनरेटर के 13 पार्ट

चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के जनरेटर के 13 पार्ट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र। चोपन पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जनरेटर के कुल 13 पार्ट और ₹2,000 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 की भोर करीब 1:43 बजे बग्घा नाला, ओबरा स्लिप रोड कट के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विमलेश साहनी (24), रामप्रित साहनी (26) और उदयनारायण साहनी (26) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों के खिलाफ थाना चोपन में चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिन्द, कांस्टेबल राजनारायण, कांस्टेबल गोविन्द कुमार, कांस्टेबल अमर कुमार, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश और कांस्टेबल श्रीकान्त शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares