Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

24 घंटे में हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र में थाना रामपुर बरकोनिया

24 घंटे में हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र में थाना रामपुर बरकोनिया

24 घंटे में हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने युवक भारतदीप दुलारे राम कुंजुर की हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक का पूर्व में एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। बाद में उक्त लड़की के आरोपी शुभम पासवान से बातचीत करने को लेकर मृतक और शुभम के बीच विवाद व रंजिश हो गई थी। पुलिस जांच के मुताबिक 15/16 अगस्त की रात मृतक लड़की से मिलने गया था। लड़की की सूचना पर शुभम अपने दो साथियों संदीप कुमार उर्फ छोटू और आत्मानन्द उर्फ लप्पू के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने मृतक के साथ मारपीट की और गला दबाकर तथा पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव कसरहिया नदी पुल के नीचे पानी में मिला। परिजनों की तहरीर पर 17 अगस्त को थाना रामपुर बरकोनिया में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसी रात करीब 10:40 बजे हसुआ नदी पुल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कुमार पासवान (19), संदीप कुमार उर्फ छोटू (26) और आत्मानन्द उर्फ लप्पू गौतम (21) निवासी ग्राम पटना, थाना रामपुर बरकोनिया शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई।

0 likes
0 comments0 shares