Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर अखण्डनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में घर की बिजली ठीक

सुल्तानपुर अखण्डनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में घर की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से रतीपाल बिन्द (58) पुत्र कौलेश्वर बिन्द की मौत हो गई। रविवार दोपहर वह पंखा लगाने के लिए बिजली के तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो जाने से उन्हें तेज करंट लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एम्बुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर ले गए, जहां डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है

0 likes
0 comments0 shares