12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, विवादों के निस्तारण (सुल्तानपुर)जिले में 12
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, विवादों के निस्तारण (सुल्तानपुर)जिले में 12 सितंबर 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से सभी न्यायालयों में लोक अदालत लगेगी। जिला जज/अध्यक्ष सुनील कुमार - IV, नोडल अधिकारी अपर जनपद न्यायाधीश राकेश पाण्डेय और सचिव मुक्ता त्यागी ने बताया कि इस लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाएगा। *इन मामलों का होगा निस्तारण -* ------------- 1️⃣. समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले 2️⃣. चेक बाउंस धारा-138 NI Act व बैंक रिकवरी मामले 3️⃣. मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद 4️⃣. बिजली व जल बिल से संबंधित शमनीय दण्ड वाद 5️⃣. राजस्व वाद एवं सिविल वाद 6️⃣. आर्बिट्रेशन से संबंधित इजराय वाद *प्री-लिटिगेशन में बड़ी राहत -* ------------- बैंक लोन और वैवाहिक विवादों में पति-पत्नी के बीच समझौते के लिए सीधे विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण कराया जा सकता है। परिवार न्यायाधीश व मध्यस्थ द्वारा विपक्षी को बुलाकर समझौता कराया जाएगा। *लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है, इसकी अपील नहीं होती* यातायात ई-चालान का भुगतान घर बैठे http://vcourts.gov.in पर ई-पेमेंट से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर *18004190324* या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर में संपर्क करें।