Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में डॉ अम्बेडकर की जयंती मनाई गई

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में डॉ अम्बेडकर की जयंती मनाई गई

चौरी चौरा गोरखपुर।सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी चौरा में मंगलवार को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे, प्रशासिका डॉ. गीता दुबे, प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय, उप प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा द्वारा डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों जिनमें क्विज प्रतियोगिता, भाषण, पोस्टर मेकिंग आदि का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे और प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया, जिससे व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

0 likes
0 comments0 shares