A
Prayagraj१२ मिनट पहले
प्रयागराज करछना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भटौली मध्यान्ह भोजन एक साथ, एक

प्रयागराज करछना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भटौली मध्यान्ह भोजन एक साथ, एक थाली, एक समानता प्राथमिक विद्यालय की एक सुखद तस्वीर आज प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में दोपहर का दृश्य बेहद मनमोहक था। टाट-पट्टी पर पंक्तिबद्ध बैठे नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़े अनुशासन के साथ मध्यान्ह भोजन (MDM) ग्रहण कर रहे थे। थाली में गर्म रोटी, मौसमी सब्जी और फल के रूप में केला परोसा गया था। सभी बच्चे मिल-जुलकर, हँसते-खेलते भोजन कर रहे थे। न कोई भेद, न कोई दूरी। एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करना बच्चों में समानता, एकता और सामाजिक समरसता का भाव पैदा करता है।
0 likes
0 comments0 shares