Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपर अमहट चौराहे पर हिस्ट्रीसीटर के शागिर्दों ने व्यासाई पर बरसाये बेल्ट

सुल्तानपर अमहट चौराहे पर हिस्ट्रीसीटर के शागिर्दों ने व्यासाई पर बरसाये बेल्ट पुलिस बनी मूकदर्शक मामला पकड़ा तुल योगी की पुलिस को खुले आम चुनौती बुधवार को रात 10 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सराफा व्यवसायी को अमहट चौराहे पर सरेराह घेरकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। आरोप है कि रिक्शा चालक साहिल खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सराफा व्यवसायी शशांक कौशल को घेर लिया और बेल्ट से मारपीट की। बताया जा रहा है कि चौराहे पर अचानक हुई मारपीट से लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। अब सवाल यह है कि शहर के व्यस्त चौराहे पर सरेराह मारपीट करने वालों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है? निश्चित रूप से यह माना जा रहा है कि हमलावरों ने योगी की पुलिस को खुली चुनौती दी है। अमहट जैसे प्रमुख चौराहे पर हुई इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

0 likes
0 comments0 shares