Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

मेधावियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां पं. मदन मोहन

मेधावियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां पं. मदन मोहन

मेधावियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सीखडीं में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह जखनियां/गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के तहसील जखनिया अंतर्गत स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सीखडीं के प्रांगण में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 9 एवं कक्षा 11 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केदारनाथ सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दिवाकर सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।मुख्य अतिथि साधना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर जीवन की हर मंजिल प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “आगे बढ़ते रहो, पीछे मुड़कर मत देखो, सफलता स्वयं आपके कदम चूमेगी।”विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने विद्यालय में भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की अलग पहचान और उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण की भी लोगों ने सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज राय, भाजपा वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, मुसाफिर यादव, माता तेतरा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अटल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, डॉ. संतोष मिश्रा, विनय पांडे, इंद्रजीत सिंह अंटू, डॉ. जितेंद्र नाथ पांडे, अशोक चौहान, जयप्रकाश पांडे, मीनू पांडे, राजेश राजभर, जवाहर यादव, हरिनाथ यादव, सुधाकर कुशवाहा, राजेश सोनकर, राघवेंद्र सिंह एवं पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गौरी शंकर पांडे ने किया।

0 likes
0 comments0 shares