नौकरी दिलाने के नाम पर 86,000 हजार रुपए की ठगी* *दो नामजदसहित मुकदमा दर्ज,
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी राकेश कुमार पुत्र राजेन्द्र ने सीओ गीडा को प्रार्थना पत्र देकर अविनाश कुमार पुत्र अज्ञात , ज्योति पासवान पत्नी शरद पासवान निवासी ग्राम पंचायत दरघाट और तीन अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 348(2), 316(2),351(3),352,318(2), 131 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है, हरपुर-बुदहट पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी राकेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने सीओ गीडा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 30 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरघाट निवासी ज्योति पासवान पत्नी शरद पासवान ने मेरी पत्नी वंदना मौर्या को सदर अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर अविनाश कुमार के मोबाइल फोन से परिचय कराया गया तो उक्त व्यक्ति ने सदर अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपए की मांग की गई, उसके झांसे में आकर मैंने निम्न तिथियों में 46,000 हजार रुपए फोन पे के जरिए ट्रांसफर कर दिया और इसके अतिरिक्त आरोपित अविनाश कुमार को 40,000 हजार रुपए नकद राशि भी दिए। पैसा लेने के बाद आरोपित ने मुझे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया, जब उक्त ज्वाइनिंग लेटर लेकर सदर अस्पताल गए जहां जांच में ज्वाइनिंग लेटर फर्जी निकला तो मैंने आरोपित से नौकरी दिलाने के लिए दिये गए रुपए की मांग की तो उसने मुझे जान-माल की धमकी दे रहा है। इस संदर्भ में सीओ गीडा योगेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष हरपुर-बुदहट को अविनाश पुत्र अज्ञात, ज्योति पासवान पत्नी शरद पासवान और तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी और मार-पीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने के लिए निर्देशित किया है।