Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpur३१ मिनट पहले

फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सरकारी योजना

फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सरकारी योजना

फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाते थे खाते, तीन आरोपी मोबाइल व सिम के साथ पकड़े गए गोरखपुर। थाना तिवारीपुर पुलिस ने फर्जी बैंक खाते खुलवाकर अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, थाना तिवारीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 57/2026 के तहत धारा 318(4), 351(3) और 352 बीएनएस में कार्रवाई करते हुए समसुल्हक उर्फ शब्बू उर्फ रेयान, सारिक अनवर और सारिम को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी गोरखपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी सरकारी योजनाओं का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वे लोगों से बैंक खाते खुलवाकर उनकी पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते थे और उन्हीं खातों के माध्यम से अवैध लेन-देन किया जाता था। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। साक्ष्य मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद मोबाइल और सिम के आधार पर पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी लालच में आकर या अनजान व्यक्तियों के कहने पर अपने बैंक खाते, पासबुक या एटीएम कार्ड किसी को न दें, अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं।

1 likes
0 comments1 shares