Bansgaon Sandesh
Login

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कल होगी जारी देवरिया ।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कल होगी जारी देवरिया । उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया है कि प्रधानमंत्री द्वारा 20 जून को तारकेश्वर, हुगली, पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से रु. 2000.00 अपराह्न 3:45 बजे हस्तांतरित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण pmkisan.gov.in पोर्टल पर प्रसारित होगा। जनपद के समस्त कृषक बंधुओं से अनुरोध उन्होंने किया है कि वे उक्त लाइव प्रसारण में अपने नजदीकी विकास खंड परिसर एवं जनपद स्तर पर गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

0 likes
0 comments0 shares