Sultanpur२८ मिनट पहले
सुलतानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के बसौढ़ी घाट के पास सोमवार को गोमती
सुलतानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के बसौढ़ी घाट के पास सोमवार को गोमती नदी में 19 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया।मृतक की पहचान बल्दीराय थाना क्षेत्र के वल्लीपुर बाजार,मोमिनपुर निवासी मोहम्मद साहिल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक,वह एक अगस्त को घर से निकला था और कुड़वार थाना क्षेत्र के बरासिन पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। सोमवार को उसका शव बरामद हुआ।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0 likes
0 comments0 shares