Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३२ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज आईटीआई देवरिया में 29 सितंबर को रोजगार मेला, नोएडा

बांसगांव संदेश बरहज आईटीआई देवरिया में 29 सितंबर को रोजगार मेला, नोएडा की कंपनी करेगी भर्ती देवरिया, 21 सितंबर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), देवरिया के.के. राम ने बताया कि संस्थान परिसर में 29 सितंबर को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें नोएडा की कंपनी Subros Limited द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए डिप्लोमा/आईटीआई के समस्त व्यवसायों में एससीवीटी/एनसीवीटी से उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आईटीआई पासआउट वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 तथा वर्ष 2026 के प्रशिक्षणरत (Appearing) छात्र-छात्राएं भी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 16,050 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। रोजगार का स्थान नोएडा निर्धारित है। रोजगार का अवसर पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाणपत्रों की मूल प्रति तथा छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

1 likes
0 comments1 shares