एम्स में चयनित बड़हलगंज के डा. हितांशु सोनी की किया गया सम्मानित

बड़हलगंज। चिकित्सा सेवा में बड़हलगंज का नाम एक बार बड़ा कर गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजिडेंट के रूप में सेवा प्रदान करने जा रहे उपनगर के सर्राफा व्यवसायी व पत्रकार हरिश्चंद सोनी के पुत्र डॉ हितांशु सोनी को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने अपने साथियों के साथ सम्मानित किया। शुक्रवार को डा हितांशू सोनी के बड़हलगंज आवास पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने चिकित्सा सेवा के लिए एम्स में चयनित होने के लिये डा हितांशू को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर आपर मौजूद जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल ने कहा कि एक युवा चिकित्सक जब समाज में सेवा के लिए तैयार होता है तो इसके पीछे उसकी लगन, मेहनत और समर्पण का योगदान तो होता है ही है, इसमें उसके माता पिता का भी त्याग और श्रम समाहित होता है। उन्होंने डा हितांशु के पिता, पत्रकार हरिश्चन्द्र सोनी और उनकी माता सहित बाबा शेखर चन्द सोनी को भी बधाई दिया। इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, उमेश यादव, विकाश गौड़, हिमांशू गौड़ आदि मौजूद रहे। अन्य समाचार के अनुसार चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रीति उमर, व्यापार मंडल बड़हलगंज के अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, सराफा मंडल के अध्यक्ष गंगा सोनी, उपाध्यक्ष श्रीनिवास सोनी, महामंत्री प्रभुनाथ सोनी, सोहन सोनी, विक्की वर्मा, प्रवीण मोदनवाल, मनमोहन पटवा, राकेश उर्फ राजू गुप्ता, राजकुमार भारती, सत्यम जायसवाल, सौरभ भारती आदि ने बधाई दी है।