Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur२४ मिनट पहले

एक दिन के लिए गगहा थानाध्यक्ष बनी राजलक्ष्मी शुक्ला गगहा गोरखपुर बांसगांव

एक दिन के लिए गगहा थानाध्यक्ष बनी राजलक्ष्मी शुक्ला गगहा गोरखपुर बांसगांव

एक दिन के लिए गगहा थानाध्यक्ष बनी राजलक्ष्मी शुक्ला गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना पर नारी शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक स्कूल की छात्रा को दो घण्टे के लिए थानाध्यक्ष बनाकर नारी शक्ति का सम्मान किया गया एवं फरियादियों की समस्या सुनकर मामले को सम्बंधित को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल मझगावा की कक्षा ग्यारह की छात्रा राजलक्ष्मी शुक्ला को दो घण्टे का थानाध्यक्ष बनाकर नारी शक्ति का सम्मान किया.।थानाध्यक्ष का कार्यभार सम्हालने के बाद स्टाफ से परिचय करने के साथ प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय आये फरियादियों की समस्या सुनने के बाद उनके समस्या के निदान के लिए निर्देशित किया.।थाना पर आई अन्य छात्रों को थाने की कार्यप्रणाली के बारे में बताया तथा मालखाना,जीडी‌ व विभिन्न रजिस्टरो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.।साथ ही सभी योजनाओं के बारे में महिला बीपीओ की उपस्थिति में बताया गया।.इस दौरान दो घण्टे के लिए बनी थानाध्यक्ष राजलक्ष्मी शुक्ला ने बताया कि भविष्य में मेरा लक्ष्य न्यायिक क्षेत्र में जाने का लक्ष्य है।यहां आकर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली काफी नजदीक से देखा। आज का दिन मेंरे लिए यादगार पल है।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज, उपनिरीक्षक आनन्द कुमार, उपनिरीक्षक राजन शाह ,महिला उपनिरीक्षिक स्वाति मौर्या, महिला कांस्टेबल सपना मिश्रा, नेहा वर्मा के साथ अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares