Bansgaon Sandesh
Login
Vinod Gupta
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

न्यू एसपीएस मेमोरियल एकेडमी में हर्षोल्लास से मना मातृ दिवस बच्चों ने

न्यू एसपीएस मेमोरियल एकेडमी में हर्षोल्लास से मना मातृ दिवस बच्चों ने

न्यू एसपीएस मेमोरियल एकेडमी में हर्षोल्लास से मना मातृ दिवस बच्चों ने दी ममता को सांस्कृतिक प्रस्तुति भलुआन, गोरखपुर। न्यू एसपीएस मेमोरियल एकेडमी में 9 मई 2026 शनिवार को _मातृ दिवस समारोह_ बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने माँ के प्रेम, ममता और त्याग को समर्पित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह में _मुख्य अतिथि सुमन पासवान, सदस्य जिला पंचायत एवं विधानसभा प्रत्याशी_ तथा _विशिष्ट अतिथि नीरज मिश्रा_ उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर _प्रबंध समिति के पी.एन. मिश्रा, प्रणव उपाध्याय, राजेश्वर पाण्डेय एवं सनी सिंह_ ने माताओं व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता एवं लघु नाटिका के माध्यम से माँ की महिमा को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया। माताओं के लिए आयोजित रोचक खेलों में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाएं अर्चना विश्वकर्मा, मनोरमा नायक, प्रियंका नायक_ एवं शिक्षक अनिकेत सिंह का विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथि सुमन पासवान ने कहा कि माँ ही बच्चे की पहली गुरु होती है और विद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।उक्त आयोजन में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

0 likes
0 comments1 shares