अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के तत्वाधान में भव्य परशुराम जयंती मनाई
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के तत्वाधान में भव्य परशुराम जयंती मनाई गई कादीपुर सुलतानपुर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्यों के सहयोग से भव्य परशुराम जयंती का आयोजन सरोज मैरिज हॉल शाहगंज रोड कादीपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंहपुर विधानसभा के विधायक राज प्रसाद उपाध्याय राज बाबूजी रहे। उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। विधायक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे इसलिए उनका अनुकरण करना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्रा छोटा मुन्ना जी रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण के सम्मान में कथनी करनी में फर्क नहीं है यूजीसी मुद्दे पर हमारे जनप्रतिनिधि ब्राह्मण समाज के लोग चुप्पी साधे हुए हैं और तेलंगाना में किसी भी पार्टी द्वारा एक भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया गया आप लोग विभीषण मत बनिए लक्ष्मण बनो। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण जात नहीं विचारधारा है व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की कीमत होनी चाहिए। हम सभी लोग अपने समाज को संगठित करें जिससे समाज में हमारी बात सुनी जा सके। प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडे ने भगवान परशुराम के चरित्र और व्यक्तित्व पर प्रभाव प्रकाश डाला और कहा कि हमें भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रदेव दुबे ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी पदाधिकारी को अंग वस्त्र और माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। जयंती समारोह को रामसहाय दुबे जय कृष्णा पांडे संतोष उपाध्याय गौरी शंकर शर्मा राहुल पांडे रमन विकास पांडे विपुल शहीत कई लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर ओंकारनाथ मिश्रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सीताराम मिश्रा जिला अध्यक्ष राम नायक तिवारी कृष्ण कुमार पांडे संदीप पांडे शशांक पांडे सत्येंद्र मिश्रा हेमंत शर्मा प्रेम शंकर पांडे कृष्ण कुमार तिवारी दीप नारायण मिश्रा शशिकांत मिश्रा राणा ऋतिक मिश्रा प्रवीण शुक्ला राजेश तिवारी रविकांत दुबे शिवाकांत पांडे आलोक दुबे दिवाकर पांडे लाल जी पांडे अशोक तिवारी मनोज पांडे पवन पांडे अशोक तिवारी प्रधान मलिकपुर सुनील दुबे संतोष मिश्रा सुनील पांडे हरि पांडे सहित सकैडो लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रमेश कुमार त्रिपाठी ने किया।