सुलतानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गायत्री नगर भखरी स्थित एस.डी.एस.एस कॉन्वेंट स्कूल
सुलतानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गायत्री नगर भखरी स्थित एस.डी.एस.एस कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार तिवारी ने की। उनके साथ मंच पर कैलाश तिवारी एवं विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। परिणाम घोषित होने के बाद कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि नियमित परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की। अंत में सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।