Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बसपा का प्रतिनिधिमंडल राप्ती नदी में डूबे दो युवकों के परिजन से

बसपा का प्रतिनिधिमंडल राप्ती नदी में डूबे दो युवकों के परिजन से

बसपा का प्रतिनिधिमंडल राप्ती नदी में डूबे दो युवकों के परिजन से मिलकर बाधा ढाढस सहजनवा गोरखपुर* बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जगदीशपुर गाही निवासी दो दलित युवक शिवम भारती और गोलू जो राप्ती नदी में रील बनाते समय डूबने से मौत हो गई थी। जिससे दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के के निर्देश पर बसपा मंडल प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में मृतक के परिजन से मिलकर उन्हें हर संभव मदद देने के साथ उन्हें ढाढस बांधते हुए गहरी संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद भी पहुंचाया गया। इस दौरान जिला महासचिव परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा,विकास राज,जनार्दन फौजी,पार्वती देवी,तौला देवी,विधानसभा प्रभारी राममिलन निराला,विधान सभा अध्यक्ष विमलकांत गौतम,दिलीप भारती,प्रमोद शर्मा,अभिनाश भारती,सुभाष प्रसाद,संदीप गौतम मौजूद थे।

0 likes
0 comments0 shares