Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

बल्दीराय में गूंजी विकास की गाथा,एमएलसी शैलेंद्र ने सीएचसी को दी 10

बल्दीराय में गूंजी विकास की गाथा,एमएलसी शैलेंद्र ने सीएचसी को दी 10 लाख की सौगात सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बल्दीराय सभागार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया। स्वास्थ्य, विद्युत, कृषि, आंगनबाड़ी, शिक्षा, पशुपालन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।इससे पूर्व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराए गए 25 केबी क्षमता के जनरेटर का उद्घाटन किया।जनरेटर की स्थापना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगी। इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। साथ ही यह संकल्प दोहराया गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में भाजपा अमेठी जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी बल्दीराय, चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, हलियापुर मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव,भाजपा मण्डल अध्यक्ष जग प्रसाद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी, नरेंद्र अग्रहरी, एडीओ आईएसबी शिवकुमार, श्याम प्रीत, राजधर शुक्ला, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares