देवरिया में यातायात पुलिस का सख्त अभियान 128 वाहनों का चालान, 14

देवरिया में यातायात पुलिस का सख्त अभियान 128 वाहनों का चालान, 14 वाहन सीज देवरिया । बांसगांव सन्देश । देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया । संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और सड़कों पर वाहनों की जांच की गई । अभियान के तहत भटवलिया, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, जिला पंचायत कट, सुभाष चौक और कसया रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई । वहीं बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई । टी एस आई रमेश चंद्र राय के साथ हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, पी आर डी अजीत प्रताप सिंह, सुनील सिंह ने शहर केे पुरवा चौराहे पर गाड़ियों की सघन चेकिंग करते दिखे । टी एस आई रमेश चंद्र राय ने बताया कि वाहन चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा समय से अपने वाहन का इंश्योरेंस, फिटनेस, प्रदूषण अवश्य करा ले । दो पहिया वाहन चालकों को कहा कि कही भी जाना हो हेलमेट लगाए । उन्होंने बताया कि 1 चालान के साथ 1 इंपाउंड किया । इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग कर वैध कागजात मिलने पर नंबरिंग की गई । गोरखपुर ओवरब्रिज, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पुरवा, रुद्रपुर मोड़ और कसया पशु अस्पताल के पास देहात क्षेत्र के ई-रिक्शा वाहनों का डायवर्जन भी किया गया । इस अभियान के दौरान कुल 128 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 14 वाहनों को सीज किया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त संदेश देना ।