Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur२६ मिनट पहले

मेहनत जब जुनून बन जाए, तो इतिहास खुद बनता है — ई. शशी प्रताप सिंह

मेहनत जब जुनून बन जाए, तो इतिहास खुद बनता है — ई. शशी प्रताप सिंह

घघसरा गोरखपुर। मेहनत जब जुनून बन जाए, तो इतिहास खुद बनता है—इसी का शानदार उदाहरण बनी हैं पाली ब्लॉक के संस्कार इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा कु. दिव्या यादव। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95.67% अंक हासिल कर उन्होंने पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है। ग्रामसभा टड़वाकला निवासी और अखिलेश यादव की सुपुत्री दिव्या की इस उपलब्धि से गांव से लेकर जनपद तक खुशी की लहर दौड़ गई है। रविवार को पाली ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने दिव्या यादव के घर पर इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि दिव्या की लगन, मेहनत और अनुशासन यह साबित करता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। संस्कार इंटर कॉलेज ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। विद्यालय के शिक्षकों का समर्पण, अनुशासित वातावरण और सही मार्गदर्शन ही इस सफलता की असली नींव बने। ग्रामीण परिवेश में रहकर भी दिव्या ने यह दिखा दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। ब्लॉक प्रमुख ने ईश्वर से कामना की कि दिव्या भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें और अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करती रहें। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दिव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 likes
0 comments0 shares