नाबालिग के अपहरण व मदरसा की जांच की मांग, समाधान दिवस में

नाबालिग के अपहरण व मदरसा की जांच की मांग, समाधान दिवस में सौंपा पत्रक। मदरिया / गोला -------- तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों ने एक नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण तथा गांव में संचालित बताए जा रहे अवैध गतिविधियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को पत्रक सौंपा। पत्रक में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को 2 जून को गैर-धर्म के युवक के द्वारा उसके ननिहाल से बहला-फुसलाकर ले जाया गया। जिसके बाद मुकामी पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी के खोजबीन में जुट गयी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष का परिवार गांव में अवैध गतिविधियों में संलिप्त है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाने की मांग की। समाधान दिवस पर पहुंचकर विनय सैनी, मंडल अध्यक्ष अजय राजभर, देवेश निषाद, संजय मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, बजरंगी कश्यप सहित अन्य लोगों ने अधिकारियों को पत्रक सौंपा। वहीं अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।