Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur१ दिन पहले

नपं पिपराइच में दूसरी बार ईओ बनीं पूजा सिंह परिहार, कार्यभार ग्रहण पर हुआ जोरदार स्वागत

नपं पिपराइच में दूसरी बार ईओ बनीं पूजा सिंह परिहार, कार्यभार ग्रहण पर हुआ जोरदार स्वागत

पिपराइच।नगर पंचायत पिपराइच के अधिशासी अधिकारी पद पर पूजा सिंह परिहार ने शुक्रवार को दूसरी बार कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने पर चेयरमैन संजय मद्धेशिया सहित सभासदों व प्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने मोटेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दायित्व संभालने की शुरुआत की। कार्यभार ग्रहण के बाद पूजा सिंह परिहार ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास, जन समस्याओं का त्वरित समाधान और शासन की मंशा के अनुरूप सभी सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने नगर पंचायत को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता भी जताई। उल्लेखनीय है कि वर्तमान नगर पंचायत बोर्ड दो खेमों में बंटा हुआ है। बीते ढाई वर्षों में गुटबाजी और आपसी विवाद के चलते चार अधिशासी अधिकारियों को हटना पड़ा या स्थानांतरित होना पड़ा। ऐसे में पूजा सिंह परिहार बतौर पांचवें ईओ के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं। इससे पूर्व वह वर्ष 2017 से करीब दो वर्षों तक भी पिपराइच में अधिशासी अधिकारी रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार जून 2023 में चयनित बोर्ड के गठन के बाद आशुतोष सिंह, अंजनी मिश्र, राम समुख और संजय सरोज अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे, लेकिन स्थायित्व नहीं बन सका। चर्चा है कि नगर में गुटबाजी पर विराम लगाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शासन ने अनुभवी और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में पूजा सिंह परिहार की पुनः तैनाती की है। कार्यभार संभालने पर सभासद व्यास मुनि गुप्ता, राजेश जायसवाल, दिनेश सैनी, चंदन गुप्ता, दीपक चौहान, रविंद्र चौहान, रमजान अली, सभासद प्रतिनिधि मोलाई निषाद, मनोज तिवारी और इसराफिल शाह सहित अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

100 likes
0 comments0 shares