Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सेवा संकल्प अभियान के तहत बैजलपुर दलित बस्ती में चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत बैजलपुर दलित बस्ती में चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत बैजलपुर दलित बस्ती में चला स्वच्छता अभियान सहजनवा/गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बैजलपुर में शनिवार को दलित बस्ती में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई को बढ़ावा देना एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने रास्ते के किनारे उगी घास व झाड़ियों की साफ-सफाई की, नालियों को साफ किया गया और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया गया। आयोजकों ने बताया कि साफ-सफाई एवं स्वच्छता से विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव होगा और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य आर.डी. सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार चौहान, ग्राम पंचायत सचिव गौरव द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares