सुलतानपुर।अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में
सुलतानपुर।अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद की कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह,पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।बैठक में एडीजी ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा तय 10 प्राथमिकताओं के तहत अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। वर्ष 2023, 2024 और 2025 में लोक अदालत के जरिए निस्तारित होने वाले बंदियों के मुकदमों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।एडीजी प्रवीण कुमार ने गो-हत्या, गो-तस्करी और अवैध धर्म परिवर्तन जैसे मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले के टॉप-10 चिन्हित मुकदमों की प्रगति, अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी, लूट और संपत्ति संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के सत्यापन तथा न्यायालय में चल रहे ट्रायल की स्थिति की भी गहन समीक्षा की गई।बैठक में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामलों में अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने, नए गैंगों के पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया तेज करने पर भी चर्चा हुई। वहीं, अनावरण न हो सके अपराधों के शीघ्र खुलासे और इनामी व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।आगामी (बकरीद) और गंगा दशहरा मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। एडीजी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ काम करने को कहा।बैठक के अंत में एडीजी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।