Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२८ मिनट पहले

हनुमंत धाम में आयोजित हुआ छठींहार सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

हनुमंत धाम में आयोजित हुआ छठींहार सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

चौरीचौरा गोरखपुर। श्री हनुमंत धाम हनुमान मंदिर सरैया सरदारनगर में बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का छठीहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ जिसमें एक हजार से अधिक लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष रमा निवास पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाप्रसाद में खीर पूड़ी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप प्रदान किया । कार्यक्रम में तमाम श्रद्धालुओं ने सहयोग प्रदान किया जिसमें मुख्य रूप से पिंटू राय भोला साधु दीनानाथ मोदनवाल का रहा। इस अवसर पर समाजसेवी अजय कुमार सिंह टप्पू प्रेस क्लब अध्यक्ष राज अनंत पांडेय प्रमुख प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव चन्द्रदेव उपाध्याय अर्जुन प्रसाद उपाध्याय जितेंद्र यादव अधिवक्ता संतोष मिश्रा सुधीर पांडेय भजन गायक पवन सिंह राजू सिंह कृपाशंकर शुक्ला रामदयाल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares