Bansgaon Sandesh
Login
Dinesh Rao
Deoriaलगभग १४ घंटे पहले

छठ महापर्व को लेकर देवरिया के हनुमान मंदिर पोखरे पर तैयारियां तेज, सुरक्षा के लिए होगी ड्रोन से निगरानी

देवरिया। बांसगांव संदेश। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर पोखरे पर तैयारियां तेज हो गई हैं। पोखरे के चारों तरफ व्रती महिलाएं अपने-अपने पूजा स्थलों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट में जुटी हुई हैं। छठ महापर्व को लेकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है। पोखरे के चारों तरफ बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग कराई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से निगरानी की भी तैयारी है। इसके अलावा प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

0 likes
0 comments0 shares