Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur५ मिनट पहले

सत्यम कुमार मिश्रा बने अखिल भारतीय हिंदू परिषद गोरखपुर के जिला अध्यक्ष,

सत्यम कुमार मिश्रा बने अखिल भारतीय हिंदू परिषद गोरखपुर के जिला अध्यक्ष,

सत्यम कुमार मिश्रा बने अखिल भारतीय हिंदू परिषद गोरखपुर के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई गोरखपुर। अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सत्यम कुमार मिश्रा को गोरखपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार यह नियुक्ति 8 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। बेलघाट त्रिलोकपुर निवासी सत्यम कुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्यम कुमार मिश्रा ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयास से ही संभव है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से जिले में संगठन का विस्तार एवं सक्रियता बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सत्यम कुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और नई गति के साथ आगे बढ़ेगा।

0 likes
0 comments0 shares