विश्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक प्रखंड जयसिंहपुर में हुई संपन्न प्रखंड
विश्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक प्रखंड जयसिंहपुर में हुई संपन्न प्रखंड जयसिंहपुर विश्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक जयसिंहपुर के राजा राम इंटर कॉलेज मे हुई संपन्न, बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके आचार्य पद्धति से विधिवत किया गया। इस अवसर पर प्रांत मठ मंदिर सह प्रमुख रमेश जी, जिला सह मंत्री शरद जी, प्रखंड अध्यक्ष अशोक जी, विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री आलोक पाण्डेय जी ने किया। इस दौरान प्रखंड की पूर्व स्थिति का अवलोकन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। रमेश जी ने योग दिवस व प्रखंड विस्तार की योजना पर विस्तार से चर्चा की तथा आए दिन होने वाले लव जिहाद, गौ हत्या,के बारे मे जागरूक कर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक में संगठन को खण्ड स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जोर दिया गया। इस अवसर पर जयसिंहपुर प्रखंड के बृजलाल महात्मा जी सत्संग प्रमुख, अमन जयसवाल संयोजक बजरंग दल, रोहित जी सह संयोजक,संतोष मिश्रा धर्म प्रचार प्रमुख, शुभम पांडे मंदिर अर्चक पुरोहित, रमेश विश्वकर्मा, मनोरम विश्वकर्मा, बलराम जी, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, सुरेंद्र यादव सनातनी, लल्लन सोनकर, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।