सुलतानपुर। बल्दीराय शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बल्दीराय में स्कूल चलो अभियान
सुलतानपुर। बल्दीराय शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बल्दीराय में स्कूल चलो अभियान एवं अभिभावक संपर्क अभियान के तहत गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्चना द्विवेदी ने किया।जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने सब पढ़ें,सब बढ़ें और स्कूल चलो अभियान जैसे नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन सहित कई सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराएं।इस मौके पर सहायक अध्यापक श्रीमती अंजलि विश्वकर्मा, अवध राज, सत्येंद्र श्रीवास्तव, विपिन कुमार, मृदुल शर्मा तथा शिक्षामित्र स्नेह लता सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।