Bansgaon Sandesh
Login
Prashant Yadav
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*भव्यता के साथ निकली हिंदू नव वर्ष शोभा

*भव्यता के साथ निकली हिंदू नव वर्ष शोभा

*भव्यता के साथ निकली हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा* जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत दियरा बाजार क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा अनमोल अग्रहरि के अध्यक्षता में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री राम जानकी मंदिर, दियरा घाट से हुआ, जो मोतीगरपुर चौराहा, पारसपट्टी चौराहा होते हुए पांडेयबाबा धाम पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और जगह-जगह पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक गौरव पाण्डेय, जिला संयोजक प्रांजल सिंह, यशदीप ठठेर, बृजेश, उत्तम, दीपांकर बरनवाल, सत्यप्रकाश विश्वकर्मा,मृणाल, गौरव, कुशाग्र बरनवाल, पप्पू सिंह, संजय तिवारी, सत्यम सिंह, राज कमल, शिवम, दीपक अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरी यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंजता रहा और क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0 likes
0 comments1 shares